हमारे क्षेत्र को मिली हैं सभी आवश्यक जन-सुविधाएँ आपका आभार”

भोपाल

"हमारे क्षेत्र को सभी आवश्यक जन-सुविधाएँ मिल गई हैं। इसके लिए हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।" यह बात मुख्यमंत्री चौहान से आज बहोरीबंद रीठी जिला कटनी से आए प्रतिनिधि मंडल ने कही।

प्रतिनिधि-मंडल में विधायक प्रणय पांडे के साथ आए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान से कहा कि बस स्टैंड हो या पेयजल के प्रबंध, हमें सभी जरूरी सुविधाएँ प्राप्त हुई हैं। इसके लिए हम आपके सक्षम नेतृत्व को ही श्रेय देते हैं और आपका विशेष आभार मानते हैं। प्रतिनिधि-मंडल ने बताया कि क्षेत्र में आईटीआई की आवश्यकता थी। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल मिलने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। क्षेत्र के 109 ग्राम में पेयजल के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध हो गई हैं। इस क्षेत्र का ऐसा विकास पहले नहीं हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की भागीदारी के प्रयास बढ़ाने और जन-कल्याण के कार्यों में सहयोगी बनने का आहवान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *