बालाघाट जिला अस्पताल में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

बालाघाट

बालाघाट जिला अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला को तीन पुत्र और एक पुत्री हुई है। परिजनों ने बच्चों के जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें चार गुनी खुशी मिली है। किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़के और 1 लड़की शामिल है। चारों बच्चे और माता भी स्वस्थ्य हैं। बालाघाट जिले में पहली बार 4 बच्चे एक साथ जन्मे हैं और सभी स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया है।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और उनकी कुशल टीम ने आज सुबह 11 बजे प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का ऑपरेशन किया। चारों बच्चों को एनसीयू में भर्ती किया गया है। वर्तमान में चारों बच्चे स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *