गर्मी से बारिश-बर्फबारी ने दी राहत, आज 11 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

शिमला/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में मौसम आज कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश के 11 जिलों में आज आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ प्रदेशभर में सोमवार को 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने सहित ओलावृष्टि और बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में 4.4 तक आई है। सोलन में 3.4, नाहन में 3.2, हमीरपुर में 2.8 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात हुआ। कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। शिमला के नारकंडा में 5.5, हमीरपुर व मंडी में  चार-चार मिलीमीटर बारिश हुई। पर्यटन नगरी धर्मशाला में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है व सुबह ठंडक महसूस की गई। आज भी मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *