जिला स्तरीय चयन परीक्षण में 72 प्रतिभागियों ने किया सर्वोच्च प्रदर्शन

बेमेतरा
जिला स्तरीय चयन परीक्षण का आयोजन कालेज मैदान बेमेतरा में किया गया। चयन परीक्षण में 72 छात्र-छात्राओं ने खेल अकादमी हेतु अपने प्रतिभा का सर्वोच्च प्रदर्शन किया। शासन के निदेर्शानुसार शारीरिक दक्षता हेतु 800 मीटर की दौड़, शटल रन, बाल थ्रो, वर्टिकल जम्प, 30 मी. दौड (फ्लाईंग स्टार्ट) जैसे टेस्ट में अपनी हिस्सेदारी की।

पी.जी. कालेज के प्राचार्य पी.पी. चंद्रवंशी के सहयोग तथा महाविद्यालय के खेल अधिकारी डी.पी.जंघेल तथा अविनाश अग्लावे की उपस्थिति में जिला खेल संघ के अरुण पाल, डाईट के खेल अधिकारी के.के.सोनी, व्यायाम शिक्षक मनोज बख्शी, अजय शर्मा, खेमराज, चोवाराम, उमेश साहू आदि का आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। प्रभारी खेल अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं से कहा माह जून के 10-12 को राज्य स्तर पर चयन परीक्षण का आयोजन रायपुर में किया जाना संभावित है, इसके लिए आप लोग सतत अभ्यास करते रहें। चयनित प्रतिभागियों का परिणाम उनके मोबाइल नंबर पर अवगत करा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *