कल हाथ ठेला लेकर CM शिवराज आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए जनता से मांगेंगे खिलौने

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को हाथ ठेला के जरिये आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने, पुस्तकों एवं अन्य सामग्री लोगों से लेकर एकत्र करने निकलने वाले हैं। सीएम के भ्रमण के दौरान मिलने वाली सामग्री आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के उपयोग में लाई जाएगी। जन-समुदाय को आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ने तथा केंद्र पर बच्चों के लिए बाल सुलभ सामग्री की उपलब्धता के लिए किए जाने वाले प्रयास की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को भोपाल जिले के प्रभारी व नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की।

उन्होंने जिले के विभागीय अफसरों को भी बैठक में बुलाया और आंगनबाड़ी केंद्रों में सामग्री उपलब्धता को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही जिस रूट पर सीएम इसके लिए निकलेंगे वहां ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी मंत्री सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए कि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उधर सीएम चौहान सोमवार को सलकनपुर पर्यटन निगम के 43.69 करोड़ रुपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *