लुधियाना भाजपा प्रधान का चालान काटने पर समर्थकाें ने किया हंगामा

लुधियाना
भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। जिस पर गुस्साए समर्थकों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला इतना गर्माया कि एसीपी ट्रैफिक गुरतेज सिंह को वहां पहुंच कर मौका संभालना पड़ा। लंबी जदोजहद के बाद दोनों पक्षों को शांत किया जा सका। घटना सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे की है। नौलखा सिनेमा रोड पर ट्रैफिक के जोन इंचार्ज एसआई नरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। जो आने जाने वाले वाहन चालकों को चेक कर रही थी। उसी दौरान वहां से एक्टिवा स्कूटर पर बिना हेलमेट पहने सवार होकर आए जिला भाजपा प्रधान पुष्पिंदर सिंघल को पुलिस ने रोक लिया। वहां मौजूद एएसआइ ने उनका चालान काट कर उनके हाथ में थमा दिया।

इसके बाद पुष्पिंदर सिंघल और पुलिस टीम के बीच बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते वहां भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। उन लोगों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। एसीपी ट्रैफिक गुरतेज सिंह ने कहा कि बाद में दोनों पक्ष को शांत करा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *