वन मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कवर्धा
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलीटोला में 75 लाख 50 हजार रुपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम उडि?ा में 1 करोड़ 11 लाख 23 हजार रुपए के भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम तेलीटोला और ग्राम उडि?ा में  1 करोड़ 86 लाख 73 हजार के भूमिपूजन किया।

उन्होंने बोड़ला विकासखंड के लोहारा रेंगाखर मार्ग के किलोमीटर 9/10 एवं 10/2 ग्राम जगमडवा में 18 लाख 97 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण, किलोमीटर 17/6 एवम 17/8 ग्राम टेलीटोला में 18 लाख 76 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण, किलोमीटर 15/4 एवम 15/6 ग्राम टेलीटोला में 18 लाख 80 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण और किलोमीटर 13/6 एवम 13/8 ग्राम मोहनपुर में 18 लाख 97 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य के लिए और ग्राम उडि?ा के कोदवा सजा सिलहटी मार्ग के ग्राम पिरोड़ा में 18 लाख 59 हजार की लागत से नाली निर्माण आंधी से जोगीपुर खैरपार मार्ग में 17 लाख 69 की लागत से पाइप कलबर्ट एवम दो नाली निर्माण, ग्राम बिडोरा में 18 लाख 72 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण, ग्राम उडि?ा में 18 लाख 57 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण, गांगीबहरा से राजपुर मार्ग में 18.लाख 76 हजार की लागत से पाइप कलबर्ट निर्माण और भागूटोला में 18 लाख 90 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम उडि?ा कला के आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

वन मंत्री ने कहा की पहाड़ी सड़क में रिलेनिंगवॉल निर्माण होने से सड़क में मिट्टी के धसकने से सुरक्षा मिलेगी। इससे बरसात के दिनों में आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सुदूर वानांचल क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में निर्माण कार्य होने से उन क्षेत्रों का विकास होता है। विकासखंड सहसपुर लोहारा में विभिन्न निर्माण कार्य होने से जनसामान्य को सुविधा मिलेगी। इस दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष, श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम कलीम खान, श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्रीमती रामकली हंसराम धुर्वे, सनत जायसवाल, अशोक सिंह, लेखा राजपुत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *