कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष व कैरियर मार्गदर्शक डॉ. मिट्ठू को लंदन में मिला एशियन यूके एक्सलेन्सी एवार्ड

दुर्ग
कॉमर्स के क्षेत्र में निरंतर अद्भूत एवं अविश्वसनीय कार्य करने वाले कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय एवं कैरियर मार्गदर्शक डॉ. मिट्ठू को लंदन के हाऊस आॅफ कामंस में एशियन यूके एक्सलेन्सी एवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. संतोश राय को कॉमर्स शिक्षा मे बेहतर कार्य के लिये आउटस्टेडिंग कंट्रिब्यूटर टू कॉमर्स एजुकेशन इन इंडिया एवार्ड एवं डॉ. मिट्ठू को पर्सनाल्टी एवं कैरियर कंसल्टेंसी मे बेहतर कार्य के लिये मोस्ट प्रामिसिंग ग्रूमिंग कोच एंड कैरियर कंसल्टेन्ट आॅफ द ईयर एवार्ड से सम्मानित किया गया।

ज्ञात है कि डॉ. संतोष राय पिछले 28 वर्षो से कॉमर्स शिक्षा की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा डॉ. मिट्ठू एक शिक्षक के साथ-साथ चाईल्ड साईकोलॉजी की बेहतरीन ज्ञाता है तथा आज तक हजारो छात्र-छात्राओं को अपना कैरियर बनाने में मदद कर चुकी है। आज डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. एवं कॉमर्स शिक्षा का पर्याय बना हुआ है। यहां के छात्र-छात्राएं देश तथा विदेश में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के सी.ए. प्रवीण बाफना ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों को इस एवार्ड से सम्मानित किये जाने पर डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं मे खुशी की लहर हैं तथा वे सभी उनके शहर आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हंै।

डॉ. संतोष राय एवं डॉ. मिट्ठूू को उनकी उपलब्धियों के लिये सी.ए. केतन ठक्कर, सी.ए. दिव्या रत्नानी, डॉ. पीयूश जोशी, सी.एम.ए. अदिती गंगवानी, फजल फारूखी, अमित श्रीवास्तव, रमेष पटेल, अविनाश कौर, पीयूश जैन, नितिन टेम्बूरकर, अरूण सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *