भेल सामुदायिक भवन जिम्मेदारों की अनदेखी से बना खंडहर

भोपाल  
इंद्रपुरी में सर्वसुविधायुक्त भवन है। इसका रिनोवेशन भी कई बार किया गया, लेकिन देखरेख नहीं होने से बदहाली से घिरा है। इसकी बदहाली को दूर करने के लिए क्षेत्रीय रहवासी कई बार निगम के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इतना ही नहीं सोनागिरी में नाले के पास स्थित सामुदायिक भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। जबकि चंबल क्षेत्र में भवन के खिड़की दरवाजे टूट गए हैं। परिसर में धूल जम रही है। सफाई और देखरेख के इंतजाम नहीं है। लिहाजा अब इनका नए सिरे से रिनोवेशन कर उन्हें उपयोग के लायक ना जाने कब बनाया जाएगा।

निगम के जिम्मेदार अफसर मेंटेनेंस के अभाव में खंहडर हो रहे भवनोंकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी का कहना है कि सामुदायिक भवनों में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। कई भवनों का रिनोवेशन हो चुका है। इस काम के लिए बजट का भी प्रावधान नगर निगम ने किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *