मुख्यमंत्री चौहान ने नीम और पीपल के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज नीम और पीपल का पौधा लगाया। सक्सेसफुल-डे फाउंडेशन, सेव ट्री सेव अर्थ संस्था के शरद मस्तकर, साहिल मिश्रा, कुलदीप गौड़, मोहित परिहार, पूनम चौरसिया, डिंपी बरासी, प्राची सिंह और प्रतीक सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

फाउंडेशन प्रमुख दिवसों और किसी के जन्म-दिवस पर पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौधा-रोपण और भोजन वितरण जैसे कार्य में संलग्न है। साथ ही गरीब, बेसहारा और फुटपाथ पर जीवन-यापन करने वालों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जाती है। पशु-पक्षियों के भोजन-पानी के लिए भी विशेष प्रयास किये जाते हैं।

आज लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को महत्वपूर्ण औषधि के रूप में जाना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *