सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, 18 दिन बाद शुरू हुआ काम; सड़कों पर लगी झाड़ू

मुंगेर
मुंगेर निगम प्रशासन के साथ सार्थक वार्ता के बाद शनिवार सुबह 6.30 बजे से ही सभी 850 सफाईकर्मी काम पर लौट आए। जिस कारण जहां 18 दिनों बाद शहर के सड़कों पर झाड़ू लगा। वहीं शहर के सभी कूड़ा प्वाइंट से युद्ध स्तर पर कूड़ा उठाव काम शुरू हो गया। गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों से सफाईकर्मियों की चली आ रही हड़ताल के कारण पूरा शहर गंदगी से बजबजा रहा था और उसी के बीच लोग आने-जाने व रहने को विवश थे।  शुक्रवार को नगर निगम में नगर आयुक्त के प्रभार लेने के साथ ही हड़ताल खत्म का प्रयास शुरू हो गया। नगर आयुक्त निखिल धनराज निप्पानीकर एवं मेयर रूमा राज के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो की वार्ता हुई। वार्ता का नतीजा सार्थक निकला और नगर आयुक्त ने जो भरोसा दिया उस पर संघ के महामंत्री ने मुहर लगा दी।

सफाई को लगाएं गए 4 जेसीबी व 10 ट्रैक्टर व हाइवा
सफाईकर्मियों की हड़ताल टूटते ही निगम के सभी 850 सफाईकर्मी काम पर लौट आए। इन लोगों ने जहां सड़कों पर झाड़ू लगाया। वहीं 4 जेसीबी मशीन तथा 10 ट्रेक्टर व हाइवा युद्ध स्तर पर कूड़ा उठाने का काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *