घर की बेल बजाकर उर्जा मंत्री ने पूछी उनकी समस्याएं, अफसरों को लगाई फटकारा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके काबीना मंत्रियों ने भी गर्मियों के मौसम में अब सुबह-सुबह जनता की सुध लेना शुरु कर दिया है। प्रदेश के उर्जा मंत्री ने आज सुबह चार बजे लोगों के घर की बेल बजाकर उनसे उनकी समस्याएं पूछी,  निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने अफसरों को वहीं से फटकार लगाई।

उर्जा मंत्री ने आज बहोड़ापुर क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल सुबह चार बजे से भ्रमण कर पेयजल व्यवस्था और सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। वे भोपाल से ग्वालियर पहुंचने के बाद सीधे जनता के बीच पहुंचे  उन्होंने डोरबेल बजाकर लोगों से पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछा। उर्जा मंत्री को निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। मंत्री ने बहोड़ापुर क्षेत्र के रामाजी का पुरा, टिल्लु बाबा की पहाडी, माता बाली खो, कड़े बाबा, गिर्राज मंदिर, काली माता मंदिर, रामाजी की पुलिया में पैदल जाकर पेयजल व्यवस्था और सीवर व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। समस्याएं मिलने पर उन्होंने उसे सुधारने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *