दिल्ली मेंCNG एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलो महंगी

दिल्ली

देशभर में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर से आम लोगों की जेब भारी होने वाली हैं। दऱअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  सीएनजी के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें 21 मई से प्रभावी होंगी। 6 दिनों के अंदर दिल्ली में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए. इससे पहले 15 मई को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए। दिल्ली में लोगों को अब एक किलोग्राम सीएनजी के लिए ग्राहकों को 75.61 रुपए की कीमत चुकानी होगी।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सीएनजी के दाम में 2 रुपए की बढ़त देखने को मिली है, इसके बाद अब इन शहरों में प्रति किलोग्राम सीएमजी की कीमत 78.17 रुपए हो गई है वहीं, गुरुग्राम में रहने वालों को एक किलोग्राम सीएनजी को लिए 83.94 रुपए की कीमत चुकानी होगी।
 
दिल्ली के अलावा रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद अब 86.07 रुपए, कानपुर में 87.40 रुपए, अजमेर में 85.88 रुपए, करनाल में 84.27 रुपए, मुजफ्फरनगर में 82.84 रुपए प्रति किलोग्राम से कीमत चुकानी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *