जबलपुर में खास किस्म में आम की बोली 21 हजार रुपए प्रति नग की लगी
जबलपुर
जबलपुर यूं ही मशहूर नहीं है। यह नर्मदा नदी और संगमरमरी वादियों के लिए देश-विदेश में विख्यात है तो इसे मदनमहल की पहाड़ी और 52 ताल-तलैयों के लिए भी जाना जाता है। इन बातों की जानकारी तो हमें इतिहास के पन्नों में झांकते ही पढ़ने मिल जाती है, लेकिन शायद ही आप लोगों को यह पता हो कि जबलपुर दुनिया के सबसे महंगे आम पैदा करने के लिए भी जाना जाता है। जापान में मिलने वाले सबसे महंगे आम जबलपुर में भी पैदा हो रहे हैं।
नर्मदा किनारे बसे शहर से लगे ग्राम डगडगा हिनौता के एक बगीचे में इन दिनों जापानी के सबसे महंगे आम श्ताईयो नो तमागोश और मियाजाकी जैसे आम शहर की इस बगिया में भी हो रहे हैं। पिछले साल भी इन आमों की मांग सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि मुंबई तक रही। वहां के कई आम कारोबारी इस आम के लिए 21 हजार रुपए प्रति नग तक की बोली लगाई थी। यहां पर हो रहे एक आम का वज़न करीब 900 ग्राम तक होता है। हालांकि बगीचे के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने इस सीजन में भी आम बेचने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस बार आम की फसल उम्मीद के मुताबिक नहीं है। महंगा दाम मिलने के बाद भी इस बार वह यह आम नहीं बेचेंगे।
