खाद्य मंत्री आज रहेंगे दुर्ग, राजनांदगांव के प्रवास पर

रायपुर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत शनिवार 21 मई को दुर्ग व राजनांदगांव के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री भगत राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन कर राजनांदगांव में उर्स में शामिल होंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना को शुरू करने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए की गयी थी। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को फसलों के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त कृषि आदान राशि प्रदान करती है। विगत दो वर्षो में इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 12209 करोड़ रूपए राशि का वितरण किया जा चुका है। कल प्रदेश भर में इस सत्र में अंतरित की जाने वाली योजना की पहली किस्त से प्रदेश के 21.77 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। भगत अपने प्रभार जिले राजनांदगांव से किसानों को योजना की राशि आॅनलाइन किसानों के खाते में अंतरित करेंगे।

यह कार्यक्रम गोविन्दराम निर्मलकर आडीटोरियम राजनांदगांव में होगा। उसके बाद वे डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी दर्शन करेंगे और लौटकर राजनांदगांव के जलालबाग दरगाह में उर्स में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *