मदार्पाल में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
बीजापुर
भेंट – मुलाकात कार्यक्रम के तहत बीजापुर जिले के मदार्पाल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां महत्वपूर्ण घोषणा की। जिनमें स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, हॉकी की खिलाड़ी बालिकाओं की मांग पर मिनी स्टेडियम की घोषणा, सहकारी बैंक की शाखा, ग्राम मदार्पाल मेड़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर होते हुए ग्राम हंगवा तक डामरीकृत सड़क निर्माण करने, ग्राम कुधुर में भँवरडीह नदी पर पुलिया निर्माण, हरेली से कुधुर तक पुल एवं रोड निर्माण तथा मदार्पाल तहसील कार्यालय से ग्राम छोटे कुरुसनार तक सड़क निर्माण करने की घोषणा प्रमुख हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुछ और महत्वपूर्ण घोषणा की जिनमें नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ की जायेगी। छोटेडोंगर में नवीन शासकीय आईटीआई की स्थापना की जायेगी। तारागांव में लघु उद्वहन सिंचाई योजना की स्वीकृति दी जायेगी। बड़े जम्हरी शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा। कन्हारगांव शासकीय माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा। छोटेडोंगर में 32 गढ़ हल्बा समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण करवाया जायेगा। छोटेडोंगर में 84 परगना गोंड़वाना समाज हेतु सामाजिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा। चांदागांव से सोनापाल होते हुए पानी गांव तक करीब 5 किमी सड़क का डामरीकरण। 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र- कन्हारगांव, कोहकामेटा, सोनपुर, गढ़बेंगाल एवं कुकड़ाझोर। दंतेश्वरी मंदिर में अतिरिक्त कक्ष एवं उन्नयन कार्य। मरार समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण की स्वीकृति। यादव समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण की स्वीकृति। छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र। नारायणपुर में 50 बिस्तर का मातृ-षिषु हास्पिटल। तेंदूपत्ता खरीदी का नगद भुगतान तथा ग्राम बडगांव से दुरबेड़ा-ताड़ोनार होते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय तक 15 किलो मीटर सड़क निर्माण शामिल हैं।
