मध्य प्रदेश में एक विधायक ने अपने प्रतिनिधि की पिटाई पर धरने देते हुए अधिकारी को कुत्ता कहा

भोपाल
नेताजी अपने समर्थकों का किस हद तक बचाव करते हैं यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देखने को मिला। यहां कांग्रेस के एक विधायक के प्रतिनिधि को कुछ लोगों ने पीट दिया था और जब उसकी जांच हुई तो अधिकारियों ने उसके खिलाफ ही रिपोर्ट दे दी। विधायकजी को यह नागवार गुजरा और उन्होंने विवादित बयान देते हुए अधिकारियों के लिए कह दिया कि कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।  बैतूल जिले के विधायक ब्रह्म भलावी के क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें करीब 600 लोग मस्टर पर मजदूरी कर रहे हैं। इस निर्माण कार्य स्थन पर विधायक प्रतिनिधि चौपना मिथुन विश्वास पहुंचे थे जहां उनकी लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई की वजह छेड़छाड़ बताई जाती है। इसकी बाद में जांच हुई तो अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन में भी विधायक प्रतिनिधि मिथुन विश्वास की गलती बता दी गई। इससे झल्लाते हुए विधायक भलावी धरने पर बैठ गए और उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े सहायक यंत्री व उप यंत्री को हटाने की मांग कर दी है।

अधिकारी पर विवादित टिप्पणी
विधायक भलावी ने कहा कि निर्माण कार्य घटिया स्तर का हो रहा है। रात के समय निर्माण किया जाता है जिससे काम निम्नस्तरीय हो रहा है। काली मिट्टी डालने की जगह मुरम डाली जा रही है। मस्टर पर काम करने रहे लोगों के दलाल सक्रिय हैं और 600 लोगों को मस्टर पर काम करते दिखाया जा रहा है जबकि वहां काफी कम मजदूर काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य स्तरीय नहीं होने पर ही मिथुन विश्वास वहां गए थे। उन पर झूठे आरोप लगाया दिए गए और जांच उन्हीं अधिकारियों से करा ली गई। भलावी ने इसको लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि अब कुत्ता तो कुत्ते का मुंह ही चाटेगा। विधायक की इस टिप्पणी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *