इंदौर मेट्रो का काम सितंबर 2023 में होगा पूरा

इंदौर
इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। सितंबर 2023 तक मेट्रो का ट्रायल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन स्टेशनों पर मेट्रो का ट्रायल होना है, उसके वीडियो एमपीएमआरसीएल ने जारी किए हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट का काम दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण के तहत गांधीनगर से रोबोट चौराहे तक 17.5 किमी में काम पूरा किया जाएगा। ताकि इस हिस्से पर ट्रायल रन पूरा किया जा सके।

प्रोजेक्ट के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण के तहत 10 महीने में गांधीनगर से रोबोट चौराहे तक 35% काम हो चुका है। ट्रेन को गांधीनगर से भंवरासला होते हुए आइएसबीटी और विजय नगर तक चलाया जाएगा। इसके लिए स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। सभी स्टेशन मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन पर आधारित होंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इंटरनेट मीडिया पर इन स्टेशनों के ग्राफिक्स वीडियो जारी किए हैं। इनमें मेट्रो की खूबियों के बारे में बताया गया है।

विजय नगर स्टेशन
विजय नगर चौराहे से 4 मिनट में यात्री मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाएंगे। वहीं स्टेशन पर बीआरटीएस के स्टॉप के पास से एक मेट्रो का एंट्री गेट होगा। बस से आने वाले यात्री सीधे कॉरिडोर से होकर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाएंगे। यहां पर ऐस्कलेटर की सुविधा भी रहेगी।

लव कुश चौराहा स्टेशन
इस स्टेशन पर आने-जाने के लिए 5 एंट्री और एग्जिट गेट तैयार किए जा रहे हैं। एंट्री पाॅइंट से चढ़कर यात्री फुट ओवर ब्रिज से सीधे मेट्रो स्टेशन पर पहुंच जाएंगे। यहां से अस्पताल पास होने से यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा भी मिलेगी। स्टेशन पर रिक्शा और साइकिल के लिए पार्किंग की विशेष सुविधा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *