सड़क निर्माण कार्य बारिश के पहले करें पूर्ण : मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में प्रगतिरत सभी सड़क निर्माण कार्य बारिश के पहले पूर्ण किये जायें। मंत्री पटेल हरदा के सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लायें, जिससे सड़कें समय पर पूर्ण हों और आमजन को बारिश में परेशानी न हो। मंत्री पटेल ने 3 सड़कों के निर्माण के लिये प्राक्कलन तैयार करने केनिर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद प्राक्कलित सड़कों का निर्माण मंडी निधि से किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *