कुटरू में मुख्यंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
बीजापुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर विधानसभा के कुटरू में भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की। महत्वपूर्ण घोषणाओं में कुटरू में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ग्राम पंचायत अड्डावली में खेल मैदान निर्माण, कुटरू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेदरे, फरसेगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुटरू में सहकारी बैंक खोलने, कुटरू में हाईस्कूल के नए भवन की स्वीकृति, जैवारम प्राथमिक स्कूल का मिडिल स्कूल में उन्नयन, कुटरू में शासकीय महाविद्यालय व फरसेगढ़ में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलेगा।
