चीनी लोग शी जिनपिंग की तानाशाही से परेशान हो चुके हैं, अदालत पर भी पार्टी का कब्जा

नई दिल्ली
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तानाशाही से चीन के लोग परेशान होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जिनपिंग के दौर में न्यायिक स्वतंत्रता को खत्म कर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रणाली का प्रभुत्व बढ़ाया जा रहा है। होन्गकोन्ग पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि कम्युनिस्ट राज में चीन के स्थानीय अदालतों को अक्सर देश में उच्च सम्मान नहीं दिया जाता है।

चीन में मानवाधिकारों का बुरा हाल
चीन पर आरोप लगते हैं कि दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे बुरा हाल चीन का है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी जानबूझकर कानूनों का उल्लंघन करती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो आम लोग विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे। यही कारण है कि कम्युनिस्ट पार्टी ने अदालतों पर भी अपना एकाधिकार जमा रखा है।

जबरदस्ती मुकदमा चला रही जिनपिंग सरकार?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि शी जिनपिंग सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पांच प्रदेशों में दो सप्ताह के भीतर 1000 से अधिक संगठित आपराधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। शेडोंग प्रांत ने इसे लेकर एक कोटा प्रणाली भी स्थापित किया है जिसके तहत हर जिले में एक निश्चित संख्या में लोगों पर मुकदमा चलाना अनिवार्य बना दिया गया है।

भ्रष्टाचार के बहाने अपने आलोचकों को दबा रहे जिनपिंग?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि शेडोंग जैसे प्रदेश में पुलिस कई लोगों पर जानबूझकर अकारण कार्रवाई कर रही है और उन लोगों पर कई तरह की धाराओं को लगाकर हिरासत में रख रखी हैं। इसमें वैसे लोग अधिक होते हैं जो जिनपिंग सरकार की आलोचना करते हैं। आपराधिक लोगों के साथ ही इन लोगों को भी जेल की सजा दी जा रही है और दोषी ठहराए गए लोगों की संपत्ति जब्त की जा रही है। शी जिनपिंग पर यह आरोप भी लगते रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार के बहाने अपने आलोचकों और विरोधियों पर कार्रवाई करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *