मध्य प्रदेश: शिकार कांड में दिग्विजय का हमला, कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राघौगढ़ किले पर बुलडोजर चाहा

गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले के शिकार कांड में शिकारियों को संरक्षण देने के आरोप लगने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुरुआत की थी और वे तो उनके राघौगढ़ किले पर बुलडोजर चलवाना चाहते थे। गुना जिले में शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद राजनीतिक संरक्षण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को घेरा था। उन्होंने दिग्विजय सिंह और राघौगढ़ किले के शिकारियों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। शर्मा ने मांग की थी कि पूरे मामले में राघौगढ़ किले और दिग्विजय सिंह के शिकारियों को संरक्षण देने की जांच होना चाहिए। आज इन आरोपों को लेकर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुरुआत की थी। भाजपा तो राघौगढ़ किले पर इसको लेकर बुलडोजर चलवाना चाहती थी।

एनकाउंटर में मृतकों की जिंदा लोगों की फोटो
दिग्विजय सिंह ने शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि एनकाउंटर में मारे गए लोगों की पहचान में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में मरे लोगों की पहचान के लिए जिंदा लोगों की फोटो लगाई जा रही है। जिनका एनकाउंटर हुआ उनकी गलत पहचान की जा रही है।  

भाजपा ध्यान बांटने का काम कर रही
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर असल मुद्दों से ध्यान बांटने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि जब भाजपा से महंगाई बढ़ने पर सवाल किया जाता है तो वे जय श्रीराम के नारे लगाते हैं और बेरोजगारी पर बात की जाती है तो हिंदू-मुसलमान करने लगते हैं। रुपए का अवमूल्यन की बात की जाती है तो कब्रिस्तान श्मशान करने लगते हैं। सिंह ने कहा कि मुद्दों पर भाजपा बात नहीं करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *