कंगना को काशी के इस घाट पर नहीं मिली इजाजत, नाव पर किया ‘तू धाकड़ है’ का प्रमोशन

वाराणसी
 अभिनेत्री कंगना रनौत तू है धाकड़ का प्रमोशन राजेंद्र प्रसाद घाट पर होना था। इसके लिए सेटअप भी तैयार कर लिया गया, लेकिन पुलिस ने नियम का हवाला देते हुए सेटअप हटवा दिया। इसके बाद फिल्म यूनिट ने नाव पर फिल्म का प्रमोशन किया गया। कंगना रानौत और अर्जुन रामपाल ने बताया कि फिल्म थीम सॉन्ग ‘तू है धाकड़’ युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। फिल्म के निर्देशक रजनीश घई और निर्माता दीपक मुकुट ने बताया कि पूरी टीम फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। उधर जौनपुर में फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का वाद एसीजेएम तृतीय की कोर्ट ने निरस्त कर दिया। अधिवक्ता विकास तिवारी ने कंगना के खिलाफ वाद दायर किया था।

अधिवक्ता ने 10 नवंबर से 12 नवंबर 2021 के बीच पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्ष 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाले व राष्ट्रपिता की उपाधि से सुशोभित महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने पर आपत्ति जाहिर करते हुए कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए,153, 109 भा.दं.सं.के अन्तर्गत वाद प्रस्तुत किया था। न्यायालय मामले को संज्ञान में लिया और निरस्त कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *