पोर्न केसमें ED ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया केस
मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सामने आए कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
जुलाई में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे। महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेताओं को फिल्मी भूमिकाएं देने का वादा किया गया था और इन अश्लील फिल्मों को करने के लिए कहा गया था।
इस केस के बाद अब एक्ट्रेस और उनके पति दोनों से जल्द पूछताछ कर सकती है। ED की जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा की कंपनी में 13 अलग-अलग एकाउंट्स से पैसे भेजे गए हैं। यह पोर्न फिल्मों से हुई कमाई है।
राज की कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ईडी की जांच के मुताबिक फरवरी 2019 में राज कुंद्रा ने आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की एक कम्पनी बनाई थी और हॉटशॉट्स नाम के एप को डेवलप किया। इस होटशॉट्स एप को राज कुंद्रा ने ब्रिटेन की केनरिंन नाम की कम्पनी को 25 हजार डालर में बेच दिया था।
इस कंपनी के सीईओ प्रदीप बख्शी असल मे राज कुंद्रा के जीजा हैं, लेकिन इस हॉटशॉट्स एप के मेंटेनेंस के लिए केनरिंन कम्पनी से राज कुंद्रा की कम्पनी विहान ने टाई अप किया था। लिहाजा इसी मेंटेनेंस के लिए लाखों रुपये का ट्रांजैक्शन विहान कम्पनी के 13 बैक एकाउंट में होते थे। ED इसे मनी लॉन्ड्रिंग मान रही है।
ऐसे राज की कंपनी में आता था पोर्न फिल्म का पैसा
मुंबई पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, हॉटशॉट्स पोर्न मूवी का एक प्लेटफार्म था। इसके जरिए भारत मे पोर्न मूवी को बनाकर इसे ऐप पर अपलोड किया जाता था। इसके बाद इसे देखने के सब्सक्रिप्शन बेचे जाते थे। सब्सक्राइबर के जरिए होनेवाली मोटी कमाई की रकम को मेंटेनेंस के नाम पर ट्रांजैक्शन राज कुंद्रा की कंपनी विहान में किए जाते थे। इस तरह पोर्न फिल्मों से कमाई का पैसा यूके से घूमते हुए मेंटेनेंस के नाम पर राज कुंद्रा की कम्पनी के एकाउंट में आता था।
