रोहिणी कोर्ट में जज के चैंबर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में कार्यरत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह के चैंबर में बुधवार सुबह आग लग गई। उस समय सत्र न्यायाधीश अदालत कक्ष में मुकदमों पर सुनवाई कर रहे थे। अचानक करीब 11:10 बजे चैंबर से धुंआ निकलते देख अदालतकर्मी ने न्यायाधीश को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड को फोन किया गया।

मौके पर पहुंचाी फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने दूसरी मंजिल पर स्थित न्यायाधीश की चैंबर में लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। हालांकि न्यायाधीश के चैंबर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इसके न्यायाधीश का निजी सामान भी शामिल है। अभी फायरकर्मी व पुलिस दोनों मौके पर हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि प्राथमिक स्तर पर एसी की वजह से आग लगना मामना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *