सोनिया से मिले नाथ उदयपुर फार्मूले, संगठन, निकाय चुनाव पर चर्चा

भोपाल
उदयपुर में हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बाद आज पार्टी की राष्टÑीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बीच दिल्ली में लंबी चर्चा हुई। दोनों की चर्चा सुबह करीब 11बजे हुई। शिविर के बाद हुई इस चर्चा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इसमें लिए गए निर्णय के बाद सबसे पहला परिणाम निकाय चुनाव के रूप में मध्य प्रदेश में ही आएगा।

सूत्रों की मानी जाए तो  प्रदेश के साथ ही देश की राजनीति पर भी दोनों नेताओं की चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी नाथ ने सोनिया गांधी को बताई। आने वाले समय में मध्य प्रदेश कांग्रेस क्या-क्या करने जा रही है, इस जानकारी से भी सोनिया गांधी को उन्होंने अपडेट किया।  वहीं हाल ही में हुए चिंतन शिविर में हुए निर्णयों को लेकर भी उनसे बातचीत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *