पर्दे के पीछे से होगा कांग्रेस संगठन, 20 मई को भोपाल में कवि सम्मेलन

भोपाल
भोपाल में भाजपा नेताओं की ओर से हर वर्ष होने वाले कवि सम्मेलन की तर्ज पर अब कांग्रेस भी शहर में कवि सम्मेलन करवाने जा रही है। इस कवि सम्मेलन में कांग्रेस के कई नेता दिखाई देंगे, लेकिन पार्टी के पर्दे के पीछे वाले बैनर के जरिए वह यह आयोजन करवा रही है।

भोपाल में 20 मई को रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर इसका आयोजन होगा। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने एक समिति बनाई है। इस समिति में सीधे तौर पर कांग्रेस नहीं दिखाई देगी। साहित्य एवं संस्कृति समिति की ओर से होने वाले इस आयोजन में कांग्रेस के नेताओं ने आयोजन को लेकर मोर्चा संभाला है। इस समिति में शहर के कई सामाजिक संगठनों के लोगों को शामिल किया गया है। इस आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जिसमें देश के कई कवियों को बुलाया गया है। गौरतलब है कि भोपाल के एक भाजपा नेता हर वर्ष एक समिति के बैनर तले यहां पर कवि सम्मेलन करवाते हैं। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेता भी कुछ देर के लिए शामिल होेते हैं। ऐसा ही कांग्रेस के नेताओं द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सहित कई विधायक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *