समस्तीपुर में लापता व्यवसायी की हत्या, सासाराम में 14 वर्षीया किशोरी का शव मिलने से सनसनी

सासाराम समस्तीपुर

बिहार के समस्तीपुर में एक लापता स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गई है। मृतक जिले से रोसरा का रहने वाला था और   14 मई से लापता था। परिजन बेचैनी से उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। सभी जगह खोजने के बाद परिजनों ने 16 मई को थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में किसी को नामित नहीं किया गया था। इस बीच 17 मई की देर रात में उसकी लाश मिल गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी इकट्टा किए हैं। इस मामले में एक महिला को पुलिस ने पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रहा है।

उधर, सासाराम एक किशोरी का शव पानी में उपलाता मिलने से सनसनी फैल गई है। रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित खदान में 14 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी पिता प्रभु रजवार बताया गया है । बुधवार की सुबह खदान में तैरते हुए शव को ग्रामीणों ने देखा। स्थानीय मुखिया अली हसन ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को दिया। मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।  थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *