मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य मंत्री परमार के निवास पहुँच व्यक्त की शोक संवेदना

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार के शुजालपुर निवास पहुँचकर उनकी पुत्रवधु सविता परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सांसद वी.डी. शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार के सभी सदस्य और समधी विक्रम सिंह परमार के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम बेरछादातार में शाजापुर जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व. नरेन्द्र सिंह बैस के निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजन को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शुजालपुर में ऊर्जा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसौदिया के निवास पर उनके पौत्र स्व. भानुप्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुजालपुर में ही मुख्यमंत्री चौहान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सणस के निवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्व. लक्ष्मण राव सणस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *