राजस्थान के अलवर में क्रिकेट खेलते दिखे ‘अवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर

मार्वल ऐक्टर जेरेमी रेनर भारत में हैं। रेनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके अपने इंडियन फैन्स को राजस्थान में होने की जानकारी दी है। इस तस्वीर में वह बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। रेनर को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में क्लिंट बार्टन उर्फ हॉकआई का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

51 वर्षीय ऐक्टर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया कि वह राजस्थान के अलवर में हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस प्लैनेट के लोगों और जगहों को खोजना, सीखना और उनसे प्रेरित होना जीवन के लिए कितनी बड़ा आशीर्वाद है।'

हालांकि यह फिलहाल साफ नहीं है कि रेनर भारत की निजी यात्रा पर आए हैं या व्यवसायिक यात्रा पर। यह भी पता नहीं है कि क्या यह उनकी भारत की पहली यात्रा है।

ऐक्टर तीन दिन पहले दिल्ली में थे और वहां के होटल में प्लेट में रखी मिठाइयों का वीडियो शेयर किया था। हालांकि, सूत्र ने बताया है कि ऐक्टर दिल्ली से राजस्थान अपनी एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए अलवर पहुंचे हैं और वहीं के एक स्कूल में वह शूटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *