दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए हादसे में उजड़ गया घर, 5 की मौत, 7 लोगों घायल

रेवाड़ी
गुरुग्राम से लगे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार क्रूजर के सड़क किनार खड़े ट्रक से टकरा जाने से हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम (बावल) संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस हादसे में क्रूजर में सवार 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। वे अपने दादा की अस्थियां बहाकर हरिद्वार से जयपुर लौट रहे थे। कार में लगभग 17 लोग सवार थे। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *