दिल्ली की जीत और पंजाब की हार से प्लेऑफ की लड़ाई हुई रोमांचक
नई दिल्ली
आईपीएल 2022 में अब तक 64 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर साफ नहीं हुई है। नई टीम गुजरात टाइटंस ही अभी सिर्फ आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। बाकी तीन स्थानों के लिए अभी भी 7 टीमों (Qualify for Playoffs in IPL 2022) के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। सोमवार को ही पजांब किंग्स को 17 रन से हराकर दिल्ली अब टॉप-4 में पहुंच गई है। इससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकी टीम अब पांचवें नंबर पर खिसक गई है। इसके बाद भी बैंगलोर की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आइए, अब आपको 7 टीमों और उनको प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण के बारे में बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल कर लिए हैं। दिल्ली को अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी दर्ज करनी है, जिससे वह 16 अंकों पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ के लिए अच्छी पोजीशन पर जा जाएगी। दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.255 का हो गया है। अब नेट रन रेट के हिसाब से टीम का आंकलन हो सकता है, लेकिन टीम को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अगले मैच में भी जीत दर्ज करनी है जो टीम का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले दो मुकाबले में हार मिली है। इससे टीम प्लेऑफ में जाने से रुकी हुई है। एलएसजी के अभी 16 अंक हैं, टीम अच्छी पोजीशन पर है लेकिन उसकी प्लेऑफ की टिकट पक्की नहीं हुई है। टीम को अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अब हर हाल में अगला मैच जीतना ही होगा। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि टीम का नेट रन रेट प्लस में हैं, जोकि +0.262 का है।
