मुख्यमंत्री चौहान पूर्व विधायक भूरिया के निवास शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के पुत्र अभिषेक भूरिया के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने ग्राम पोशिया पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गत 6 मई को एक सड़क दुर्घटना में अभिषेक की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. अभिषेक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से वेलसिंह भूरिया और उनके परिजन को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, सुरंजना बघेल, जयदीप पटेल, नागर सिंह चौहान सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *