सुंदरा आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण त्यौहार मनाया गया

राजनांदगांव
ग्राम पंचायत सुंदरा में सभी आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं द्वारा आंगनबाड़ी भवन में कुपोषण मुक्त सुपोषण अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक महोदया जी, जन प्रतिनिधि, मितानिन, एवं ग्राम वासी महिलाएं बच्चे उपस्थित थे। मुख्य रूप से कुपोषण से संबंधित समस्त जानकारियां अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं द्वारा दिया गया एवं इस कुपोषण के विरुद्ध लड?े का संकल्प लिया।ग्राम पंचायत सुंदरा सरपंच हिपेन्द्र साहू ने बच्चों को सुपोषण युक्त भोजन कराया। इस दौरन आंगनबाड़ी  पर्यवेक्षक विनीता मेश्राम, सरपंच हिपेन्द्र साहू, मितानिन रूपा साहू, लता साहू, राधा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमनी साहू, केवरा यादव, जमुना साहू, एवं पंचगण उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *