एबुलेंस में गोवंश, पुलिस को चकमा देने कि तस्करों ने अपनाई नई तरकीब

रीवा
रीवा में नए तरीके से गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एम्बुलेंस में ले जा रहे मवेशियों सहित एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है। जबकि तीन मवेशियों के मृत हो जाने के चलते उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर गौ तस्कर फरार हो गए है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। रीवा जिले में शायद ही यह ऐसा पहला मामला है जब एम्बुलेंस में मरीज की जगह गौवंश मिले हैं।

गौ तस्कर पुलिस से बचने गौ तस्करी के नए नए तरीके अपना रहे हैं। रीवा जिले के जवा थाना अंतरगर्त खरपटा गांव से गौ तस्कर एम्बुलेंस में गोवंश ले जा रहे थे। दरअसल गांव के पास देर रात गोवंश से भरी एक एंबुलेंस  जिसका नंबर – AP 09 TA 1162 था वो पलट गई। गांव वालों ने सोचा कि किसी मरीज की जान खतरे में है जिसके चलते ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी।

जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एम्बुलेंस को खोला तो उन्हें एम्बुलेंस में बंद 8 गोवंश मिले जिनमें से तीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारीयों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीओपी और थाना प्रभारी ने जेसीबी की मदद से एम्बुलेंस थाने तक लाया।  

इसके बाद उसमें मौजूद मवेशियों को बाहर निकाला और मृत हुए गोवंश को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। गो तस्करों ने बचने के लिए यह नया तरीका अपनाया था। लेकिन उनकी एम्बुलेंस के पलटने से उनका भंडाफोड़ हो गया और पुलिस को उनके इस नए तरीके बारे में पता चल गया।

एंबुलेंस रात करीब लगभग 10:00 बजे चिल्ला से जवा की तरफ हूटर बजाते हुए खरपटा गांव की तरफ गई थी। दो-तीन बार एंबुलेंस ने चक्कर मारा था। ज्यादातर ऐसा होता है कि एंबुलेंस की चेकिंग जल्दी नहीं होती है। क्योंकि इससे मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। इसी का फायदा उठाते हुए गौ तस्करों ने 8 गोवंश को एंबुलेंस के अंदर बैठाया और उनको लेकर जवा की तरफ आ रहा था।

लेकिन तेज रफ्तार के कारण एंबुलेंस पलट गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। पहले तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को सीधा करने का प्रयास किया, एवं गोवंश को निकालने का प्रयास किया। लेकिन एंबुलेंस इतनी बुरी तरीके से पलटी हुई थी और सड़क के किनारे फंसी हुई थी कि एंबुलेंस को बिना सीधा किए गोवंश को निकालना बहुत ही मुश्किल था। फिर पुलिस ने  जेसीबी बुलाकर पूरी रात कड़ी मशक्कत करने के बाद एंबुलेंस को सीधा किया और पांच गौवंश को सुरक्षितत बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *