गुना हत्याकांड: सर्चिंग में घिरे शिकारी भागने के रास्ते बंद

भोपाल
गुना में तीन पुलिसकर्मियों को मारने वाले फरार शिकारी पुलिस सर्चिंग में घिर गए हैं। आरोपियों की तलाश में गुना पुलिस ने रात में जंगल सहित कई गांवों में दबिश दी। कई गांवों में पुलिस बल भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए तैनात कर दिया है। इनके रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ चल रही है। गुना जिले की सीमाओं पर भी नाकेबंदी कर दी है।

पुलिस की तेज हुई सर्चिंग के चलते अब यह माना जा रहा है कि पुलिस से इनका बचना अब संभव नहीं है। मामले में अब तक दो आरोपी शहजाद और नौशाद  पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर रविवार दोपहर में हुआ। अब बाकी फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस पूरी ताकत के साथ जुटी गई है।

पुलिस की दस टीम अलग-अलग इनकी सर्चिंग में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा था कि फरार आरोपी हथियारों से लैस हैं। इसके चलते सशस्त्र पुलिस को आरोपियों की तलाश के लिए भेजा गया है। पुलिस को यह आशंका है कि आरोपी बचने के लिए अपने पास रखे हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस भी पूरी तहत से शिकारियों से मुकाबला करने के लिए तैयार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *