मध्य प्रदेश: ईवीएम पर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले सवाल, कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया आरोप

भोपाल
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सिर पर है और राज्य निर्वाचन आयोग सहित भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मगर इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव में ईवीएम के उपयोग पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब विदेशों में इससे मतदान नहीं कराया जा रहा है तो भारत में क्यों यही अपनाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के कार्यभार ग्रहण के दौरान मीडिया से चर्चा में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ईवीएम से 300 सीटें जीतती है। जब यूरोप औरअमेरिका में ई‌वीएम से चुनाव नहीं हो रहे हैं तो फिर हमारे यहां क्यों इसे अपनाया जा रहा है। जर्मनी ने तो ईवीएम से चुनाव नहीं कराने के लिए संविधान में ही संशोधन कर दिया है। अब वहां मतपत्र से ही चुनाव कराए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा में ई‌वीएम से चुनाव कराए जाने के विषय में भी चर्चा हुई थी। ईवीएम कम उपलब्ध होने की वजह से नगरीय निकाय व पंचायतों के छ चुनाव इनसे कराए जाने का विचार हुआ है लेकिन कौन-कौन से चुनाव ईवीएम से होंगे, इसका फैसला नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *