50 लाख से ज्यादा का सोना विमान के शौचालय में रखकर लाया जा रहा था , लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा

लखनऊ
यूपी में एक फिर सोने की तस्करी सामने आई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के दौरान 50 लाख से ज्यादा का सोना पकड़ा है। विभाग आगे की जांच की रही है। रविवार को शारजाह से उड़ान संख्या 6ई1412 लखनऊ आई थी। यात्रियों के उतरने के बाद जब विमान की जांच पड़ताल की गई तो विमान के शौचालय में 977 ग्राम सोना मिला, जिसे कस्टम विभाग की सीसीएसआई टीम ने जब्त कर लिया है। सोने की कीमत करीब 50 लाख 80 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग की टीम सोने को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।   

बता दें कि बीती गुरुवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा था। आरोपित के बैग की तलाशी में 95 लाख के सोने सिल्ली व ज्वेलरी बरामद हुई। युवक बिहार के गया से सोने की खेप लेकर दिल्ली जा रहा था। कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने सोना और आरोपित को वाराणसी वाणिज्यकर विभाग को सौंप दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *