केंद्रीय मंत्री स्मृति भोपाल में, महिला कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी को करें मजबूत

भोपाल
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार सुबह एयर एंडिया की नियमित उड़ान से भोपाल पहुंची। राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां स्मृति ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी को मजबूत करें।

राजा भोज एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं स्वागत के लिए पहुंची थीं। महिलाओं ने आरती उतार कर उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर आते ही महिलाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। केंद्रीय मंत्री ने सहज भाव से सभी महिलाओं की इच्छा का सम्‍मान करते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। एयरपोर्ट पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, महामंत्री जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, महिला मोर्चा नेता गुंजन मिश्रा, सुधा सिंह, पूर्व पार्षद सरोज राकेश जैन एवं नसरीन बानो सहित अनेक महिलाओं ने उनका स्वागत किया। भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी केंद्रीय मंत्री की अगवानी के लिए पहुंचे थे।

महिला मोर्चा के शिविर में भाग लेने सीहोर रवाना
यहां से केंद्रीय मंत्री ईरानी सडक मार्ग द्वारा सीहोर के ग्रेसिस रिसोर्ट के लिए रवाना हो गईं। वहां प्रातः 11 बजे वह भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि स्मृति ईरानी सम्भवतः आज शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी सौजन्य मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *