मुख्यमंत्री चौहान ने सिवनी एसपी को हटाने के दिए निर्देश

भोपाल

     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पूर्व सिवनी जिले में हुई जनजातीय साथियों की दु:खद मृत्यु की घटना की जाँच एसआईटी से करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिवनी के पुलिस अधीक्षक को हटाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एसआईटी का गठन कर पूरे प्रकरण की शीघ्र जाँच शुरू की जाये ।

     मुख्यमंत्री चौहान ने घटना क्षेत्र के पुलिस थाना कुरई और चौकी बादलपार के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में 3 मई को हुई घटना के दोषी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा दिवंगत आदिवासी धानसा इनवाती और संपत बट्टी के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा आश्रित बेटा-बेटी को विजयपानी स्कूल और कन्या आश्रम, बरेलीपार में पदस्थ करने की व्यवस्था की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *