समय पर तेंदूपत्ते का बोनस नहीं दिया, संग्राहकों को ब्याज दे सरकार – उसेंडी

कांकेर
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री विक्रम उसेंडी ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2019-20 के बोनस राशि का अब तक वितरण नही किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे गरीब वर्ग ही तेंदूपत्ता तोड?े का काम करता है। प्रदेश के करीब 13 लाख गरीब परिवार भरी गर्मी, लू में इस काम को पैसे के लिए करता है। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार विगत एक वर्ष से उनके बोनस की राशि का वितरण नहीं कर रही है, जो कि दुखद है, गरीब वर्ग के लिए तेंदूपत्ता आय का बड़ा साधन है। भाजपा सरकार के दौरान खरीदी समाप्त होने के पांच छह माह बाद ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके बोनस का वितरण कर दिया जाता था, लेकिन वर्तमान की सरकार एक वर्ष से अधिक समय के बाद भी इस राशि का वितरण नही कर गरीबों के हित पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने शासन से मांग की है कि संग्राहकों को जितनी देर से बोनस राशि का वितरण हो रहा है, प्रदेश सरकार उन्हें राशि का ब्याज देकर उनके नुकसान की भरपाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *