बूस्टर डोज लगवाने में लोगों की रुचि कम

भोपाल
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अब केंद्र सरकार के निर्देश पर तीसरा डोज यानी बूस्टर डोज लगाने को लेकर काम करीब एक महीने पहले शुरू कर दिया गया था। लेकिन इसमें लोगों की रूचि कम दिख रही है। हालात ये हैं कि राजधानी में एक महीने में मात्र दो हजार लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाए हैं। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग ही नहीं पहुंच रहे हैं। 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों की रूचि कम दिख रही है।   

शहर में कोरोना के 2 नए केस
शहर में कोरोना के केस फिलहाल बहुत अधिक नहीं आ रहे है। शुक्रवार को मात्र 2 नए केस सामने आए हैं। इस तरह शहर में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 28 हो गई है। वहीं शुक्रवार तक 13 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर पॉजीटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.4 है। प्रदेश में 7862 लोगों की कोविड जांच की गई। पॉजीटिव केस की संख्या 35 हैं। 7827 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 43 केस रिजेक्ट हुए हैं। शुक्रवार को 706 लोगोें ने वैक्सीन का डोज लगवाया। डॉक्टरों ने नागरिकों को सलाह दी हैं कि वह मास्क लगाएं और 2 गज की दूरी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *