लखनऊ: केजीएमयू में बिजली गुल होने से मची अफरा-तफरी, मरीजों की जान सांसत में

लखनऊ
केजीएमयू में बिजली गुल होने से मची अफरा-तफरी। बैकअप की व्यवस्था न होने से वेंटिलेटर मरीजों को ट्रामा सेंटर व शताब्दी में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। गंभीर मरीजों की जान सांसत में पड़ गई है। केजीएमयू मे सुबह 8:30 बजे बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से यह समस्या पैदा हुई है। इससे ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण ठप हो गया। रेडियोलॉजी संबंधी जांच नहीं हो पा रही है। सुबह करीब 10:30 बजे केजीएमयू के कुछ विभागों में बिजली आ गई। रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग में वेंटिलेटर पर तीन गंभीर मरीज भर्ती थे। बिजली के बैकअप की व्यवस्था पर्याप्त न होने से इन मरीजों को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। इसी तरह मेडिसिन विभाग के आईसीयू वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को शताब्दी और ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *