आंवला और नीम की पत्तियों से कैसे करें ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए तरीका

डायबिटीज के मरीजों की संख्या इन दिनों लगातार बढ़ रही है। इस रोग के निवारण के लिए बाजार में कई दवाएं मौजूद हैं, जिनका मरीज डॉक्टरी परामर्श के बाद सेवन करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि घर में मौजूद चंद चीजों का सेवन करके हम डायबिटीज की समस्या से आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए।

आंवला का सेवन
विटामिन सी की मौजूदगी होने की वजह से यह डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद हैं। हाइपोग्लाइसेमिक के गुण के मौजूद होने से आंवला में का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हो जाता है। आंवला का सेवन करने से 30 मिनट के अंदर ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस हो जाता है।

नीम की पत्तियां देती आराम
नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। साथ ही नीम के पत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है। एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाने की वजह नीम की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।

आलिव आयल पहुंचाता है फायदा
कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बैलेंस करने में आॅलिव आॅयल यानी जैतून के तेल काफी कारगर साबित होता है। इसमें ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के गुण पाए जाते हैं। आॅलिव आॅयल को हार्ट की बीमारियों में सेवन करने की सलाह दी जाती है। जो शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मेथी का सेवन है कारगर
मेथी कई तरह से शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। मेथी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *