कटरा जा रही बस में लगी आग, 2 लोगों की मौत

  कटरा
    

जम्मू कश्मीर के कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में इंजन एरिया से आग लगी, आग ने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है. जिनमें से 3 को विशेष उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *