कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी के घर में सिलेंडर ब्लास्ट

रायपुर
शुक्रवार की सुबह कबीर नगर के इम्पीरियल सोसायटी में अचानक गैस सिलेंडर फटने मकान क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इसमें किसी भी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है। गैस सिलेंडर कान की बालकनी में रखा हुआ था। गैस सिलेंडर फटने से इतना जोरदार धमाका हुआ कि आसपास के मकान के खिड़कियों के शीशे टूट गए साथ ही  बालकनी में लगी लोहे की जाली भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया।

इस घटना की मिली जानकारी के अनुसार हादसा कबीर नगर के इम्पीरियल सोसायटी पंकज दुबे के घर का सुबह 6 का बताया गया है। जिस समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उस समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। धमाके की आवाज को सुनकर परिवार के सभी सदस्य हडबडा कर उठे । आवाज सुनकर पंकज घर की बालकनी में गया जहां गैस सिलेंडर रखा हुआ था। वहां पहुंचकर उसे सारा माजरा समझ में आ गया। उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गये। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्ट्रीट पर कोई नहीं था जिसके कारण किसी को कोई जन हानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *