पुराने DGP के आदेश पर नए डीजीपी की रोक, ताकि एक ही जिलों में न जाएं सब

भोपाल
पुलिस अधीक्षकों के काम-काज पर पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग बढ़ाने के उद्देश्य से तत्कालीन डीजीपी ने जो व्यवस्था लागू की थी, उसे नए डीजीपी सुधीर सक्सेना ने फिलहाल रोक दिया है। पुलिस मुख्यालय ने तय किया था कि उनके यहां पर पदस्थ स्पेशल डीजी और एडीजी हर महीने जिलों में जाकर अपनी शाखा के काम काज का निरीक्षण करेंगे। इसका प्रस्ताव सीआईडी की ओर से बनाया गया था।

जनवरी में इस संबंध में तत्कालीन डीजीपी विवेक जौहरी ने आदेश भी जारी कर दिए थे। इसके बाद कुछ एडीजी जिलों में भी गए थे, लेकिन अब नए डीजीपी ने इस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब इस संबंध में जल्द ही दूसरा आदेश निकाला जा सकता है। नए आदेश जारी करने के लिए बनाये जा रहे प्रस्ताव में हर शाखा के एडीजी को कब किस जिले में जाना है,यह पहले से ही तय किया जाएगा। इसके बाद उन्हें संबंधित जिले में जाने के आदेश दिए जाएंगे।

इससे जरिए नए डीजीपी जिलों की पुख्ता मॉनिटरिंग करवाना चाह रहे हैं, इसलिए जिले की पहले हर शाखा अनुसार रिपोर्ट तैयार होगी, इसके बाद स्पेशल डीजी या एडीजी जिलों में जाकर अपनी रिपोर्ट अनुसार निरीक्षक करेंगे। जिससे यह पता चल सके कि जिलों में पुलिस मुख्यालय के हर शाखा के अनुसार काम कितनी गंभीरता से हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक में नए आदेश इस संबंध में डीजीपी जारी कर सकते हैं। जब तक के लिए पुराने आदेश पर रोक रखा दी गई है। तब तक अफसर भी जिलों में जाकर निरीक्षण नहीं करेंगे।

नया आदेश ऐसा निकाला जाएगा जिसमें एक ही जिले में सभी अफसर एक महीने के अंदर नहीं पहुंचे। पूर्व में जब आदेश का पालन शुरू हुआ था तो यह देखा गया था कि कुछ अफसर एक ही जिले में निरीक्षण के लिए पहुंच गए थे। इस व्यवस्था को भी नए आदेश के जरिए रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *