नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिये करें समुचित सुरक्षा व्यवस्था

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये समुचित सुरक्षा व्यवस्था करें। सिंह पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान-केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखें। कहीं पर भी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिये। सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव 2 चरण और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में करवाये जायेंगे। नगरीय निकायों में पार्षदों का चुनाव करवाया जायेगा। महापौर/अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जायेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह, ओएसडी दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *