स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी 13 मई को सीहोर और धार जिले के प्रवास पर
भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 13 मई को सीहोर और धार जिले के प्रवास पर रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को प्रात: 7.30 बजे भोपाल से आष्टा जिला सीहोर के लिये रवाना होंगे। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर आष्टा में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धार जिले के लिये रवाना होंगे। धार में दोपहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और सायं 4 बजे धार कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी इसी दिन सायं 6 बजे धार से रवाना होकर रात्रि 11 बजे भोपाल आयेंगे।
