जिला अस्पताल पहुंचे केशव, प्राचार्या से जवाब मांगा और फिर चाय की चुस्की ली

फिरोजाबाद
सुहागनगरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अपना निरीक्षण किया। बैठकें लीं और चाय की चुस्की ली। डिप्टी सीएम ने गुरुवार की सुबह सबसे पहले नारखी के गढ़ी हंसराम में पेयजल पाइप योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आरएसएस की बैठक में पहुंचे और आरएसएस कार्यालय में काफी देर तक वार्ता चली। वार्ता के बाद मौर्य सीधे जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में बस स्टैंड पर एक चाय वाले की दुकान पर काफिला रुकवाया। चाय की चुस्कियां लेते हुए कई लोगों से हालचाल जाना।

जिला अस्पताल में बने अटल पार्क को निहारा। व्यवस्थाओं को सराहा और फिर सरकारी ट्रामा सेंटर में मरीजों से हालचाल जानने लगे। यहां से पैदल ही वे 100 शैय्या में पहुंचे और कोविड को लेकर तैयारियों को परखा। कुछ शिकायतों को लेकर उन्होंने प्राचार्या संगीता अनेजा से दो दिन में जवाब देने को कहा। जिला अस्पताल से कान्हा गौशाला पहुंचे और गायों को दुलार किया। यहां गायों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *